बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के ऐठीडीह, गडहा गौतम, एकटेवका और पांडुला घाट समेत कई जगहों पर छठ पर्व मनाया गया। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की लंबी उम्र की कामना की। घाटों पर साफ-सफाई और सजावट की गई थी। दोपहर बाद से महिलाएं और पुरुष पूजा की डलिया, गन्ना, फल और प्रसाद लेकर पहुंचने लगे। छठ मैया के पारंपरिक गीत गाए गए। गांवों के लोगों ने मिलकर घाटों की सफाई और सजावट में सहयोग किया। ऐठीडीह पोखरे पर मैडेवा के प्रधान प्रतिनिधि बब्बू तिवारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा। कप्तानगंज थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ अलग-अलग घाटों का निरीक्षण करते रहे। घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। छठ पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय पर्व का समापन होगा।
कप्तानगंज ब्लॉक में छठ पर्व मनाया गया:ऐठीडीह, गडहा गौतम, एकटेवका और पांडुला घाट पर व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया
और पढ़ें
›
लक्ष्मीपुर में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य:घाटों पर जुटे श्रद्धालु; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व पूरा होगा
›
श्रावस्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम:कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण, थारू छात्रों को पुरस्कार दिए गए
›
छठ व्रतियों ने सूर्य को दिया अर्घ्य:खुटहा बाजार के घाटों पर जुटे श्रद्धालु, पुलिस बल के साथ चौकी प्रभारी रहे मौजूद











