डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना ‘गिग वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर स्कीम’ की शुरुआत से पहले आज शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद में गिग वर्कर्स के साथ एक बाइक रैली में शामिल हुए।

गिग वर्कर्स की इस रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेता भी राहुल गांधी के साथ नजर आए। रैली के दौरान राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी स्कूटी पर पीछे बैठे थे।

यह रैली शहर के आईटी कॉरिडोर में स्थित शिल्परामम सरकारी ऑडिटोरियम से शुरू होकर माधापुर के जयाभेरी ग्राउंड पर खत्म हुई।

यह भी पढ़ें- ‘राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस ने किया नजरबंद’, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष रामचंद्र राव का दावा