बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 11:38 बजे अधीक्षक सुशील गुप्ता अस्पताल में नहीं मिले। उनके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। कर्मचारियों ने बताया कि उनसे बात हुई है और वे एक घंटे में आएंगे। दैनिक भास्कर ऐप की टीम ने सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अस्पताल में कर्मचारियों की मौजूदगी देखी। अस्पताल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलता है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि अधीक्षक रोज फार्मासिस्ट और डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल से गायब रहते हैं। उनके मुताबिक, वे दोपहर बाद कार्यालय आते हैं। गंभीर मरीज आने पर रात की ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट के फोन करने के बाद इमरजेंसी में पहुंचते हैं। लोगों ने यह भी शिकायत की कि अधीक्षक अस्पताल में नहीं रहते और सिद्धार्थनगर जिले में अपने घर से आते हैं। टीम को 11:20 बजे फार्मासिस्ट के कमरे में फार्मासिस्ट वेदप्रकाश अग्रहरि मिले। 11:45 बजे दंत चिकित्सक डॉ. अफरीन अपने कमरे में मरीजों का इलाज कर रही थीं। 11:47 बजे एक्सरे कक्ष में एक्सरे टेक्नीशियन अपनी कुर्सी पर अकेले मिले। ओपीडी में डॉ. विजय मरीजों की जांच कर रहे थे। दोपहर 12 बजे पर्ची काउंटर पर कर्मचारी पर्ची काट रहा था। उसने बताया कि तब तक 42 मरीजों ने पर्ची कटाई थी। इनमें 2 गर्भवती महिलाएं, 1 दंत मरीज और बाकी सामान्य मरीज थे। अधीक्षक के अस्पताल आने के बारे में पूछने पर उसने कहा कि वे अभी नहीं आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेन्द्र कुमार को रिपोर्टर ने मोबाइल पर दो बार फोन किया। घंटी जाने के बावजूद उन्होंने फोन नहीं उठाया।
बृजमनगंज CHC में अधीक्षक नहीं मिले:कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी; कर्मचारियों ने कहा-एक घंटे में आएंगे
और पढ़ें
›
डीएम और एसपी ने छठ घाटों का जायजा लिया:श्रावस्ती में गिलौला के अमृत सरोवर और भिनगा के श्री सर्वामाई धाम पहुंचे, व्यवस्थाएं देखीं
›
छठ की खरीदारी के लिए बागापार बाजार में भीड़ जुटी:सुबह से शाम तक रही रौनक, कुछ देर लगा जाम; प्रशासन ने संभाला यातायात
›
समाजसेवी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा:गन्ना मूल्य पर विचार करने और किसानों के हित में फैसला लेने की मांग
