बस्ती के पीएम श्री स्कूल मूड़घाट में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस के मौके पर बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने खानपान, क्राफ्ट, सजावट, पौधों और हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल लगाए। शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों ने खरीदारी की। मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति पदक प्राप्त प्रधानाध्यापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काटकर किया। शहर के यूरो किड्स स्कूल के शिक्षक और बच्चे भी मेले में शामिल हुए। उन्होंने खरीदारी की और बच्चों को उपहार दिए। प्रधानाध्यापक ने अतिथियों का बच्चों के बनाए हस्तशिल्प भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने स्टॉल देखे और बच्चों के बनाए खाद्य पदार्थ खरीदे। मेले में चाट-फुल्की, पकवान, हस्तनिर्मित वस्तुओं और पौधों के स्टॉल पर भीड़ रही। डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अलग-अलग व्यवसायों और लेन-देन की जानकारी मिलती है। इससे उनमें आत्मनिर्भरता के गुण विकसित होते हैं। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए और मेले में विभिन्न व्यवसायों का अनुभव लिया। कार्यक्रम में यूरो किड्स स्कूल की शिक्षिका इकप्रीत, आराधना श्रीवास्तव, शैल यादव, अश्विनी कौशिक, मनीष कन्नौजिया, रचना सिंह, विनय चौधरी और अलका वर्मा ने सहयोग किया।
मूड़घाट स्कूल के बच्चों ने बाल मेला लगाया:नेहरू जयंती पर खानपान, हस्तशिल्प और पौधों के स्टॉल लगाए; शिक्षकों-अभिभावकों ने खरीदारी की
और पढ़ें
›
डीएम और एसपी ने छठ घाटों का जायजा लिया:श्रावस्ती में गिलौला के अमृत सरोवर और भिनगा के श्री सर्वामाई धाम पहुंचे, व्यवस्थाएं देखीं
›
छठ की खरीदारी के लिए बागापार बाजार में भीड़ जुटी:सुबह से शाम तक रही रौनक, कुछ देर लगा जाम; प्रशासन ने संभाला यातायात
›
समाजसेवी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा:गन्ना मूल्य पर विचार करने और किसानों के हित में फैसला लेने की मांग
