हर्रैया (बस्ती) में छठ पूजा के पहले दिन शनिवार को बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी के चलते स्थानीय बाजारों और ग्रामीण इलाकों में दिनभर चहल-पहल रही।
बाजार में पूजा की टोकरियां, सूप, नारियल, ईख (गन्ना), अदरक के पौधे और मौसमी फल बिक रहे थे। सेब, केला, अनानास, सिंघाड़ा और संतरे की मांग बढ़ने से फलों के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए।
भीड़ संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने मुख्य चौराहों और बाजारों में जवान तैनात किए। इससे यातायात चलता रहा।
रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व का मुख्य अनुष्ठान होगा।