Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश पत्रकारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर 16 नवंबर को:बस्ती के डॉन बॉस्को...

पत्रकारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर 16 नवंबर को:बस्ती के डॉन बॉस्को स्कूल में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जांच और दवाइयां मिलेंगी

0
0

बस्ती में नेशनल प्रेस क्लब और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी 16 नवंबर को पत्रकारों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाएंगे। शिविर आवास विकास कॉलोनी के डॉन बॉस्को स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
शिविर में स्वास्थ्य जांच की जाएगी और दवाइयां बांटी जाएंगी। तत्काल रिपोर्ट मिलने वाली जांचें भी होंगी। चिकित्सकों की सलाह पर दवाइयां दी जाएंगी।
क्लब के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव ने पत्रकारों से शिविर में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन से जुड़े पत्रकार शिविर का लाभ ले सकते हैं।
इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नेशनल प्रेस क्लब के आग्रह पर जिला अस्पताल की ओर से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शिविर का उद्घाटन एसीएमओ डॉ. सियाराम यादव करेंगे।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here