श्रावस्ती में कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की टीम ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया। आरोपियों के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, कूटरचित नंबर प्लेटें, दो फर्जी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी), मास्टर चाबियों का गुच्छा और 3,100 रुपए नकद बरामद हुए हैं। जंगल से पकड़े गए तीनों आरोपी पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 15 नवंबर को वर्गा-वर्गी जंगल से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान अमजद पुत्र असलम और इरफान पुत्र बाउर, निवासी नासिरगंज, थाना सोनवा, और समीउल्ला उर्फ नसरू पुत्र नसीम, निवासी मछरिहवा, थाना कोतवाली भिनगा के रूप में हुई है। जिला अस्पताल की ओपीडी के सामने से चुराई थी बाइक पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को कोतवाली भिनगा क्षेत्र के कोठवा निवासी पवन कुमार ने बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह प्लेटिना बाइक से जिला अस्पताल भिनगा ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने बाइक ओपीडी के सामने खड़ी की थी। दोपहर करीब 2:35 से 2:40 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कोतवाली भिनगा पुलिस और एसओजी की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें, कूटरचित नंबर प्लेटें, दो फर्जी आरसी, मास्टर चाबियों का गुच्छा और 3,100 रुपए नकद बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, अमजद के खिलाफ बहराइच के अलग-अलग थानों में चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। श्रावस्ती के कोतवाली भिनगा में भी उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज है। वहीं, इरफान के खिलाफ मल्हीपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है। इस मामले में कोतवाली भिनगा में मुकदमा अपराध संख्या 549/2026 के तहत बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की गई है।
श्रावस्ती में बाइक चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:4 मोटरसाइकिलें, फर्जी नंबर प्लेटें, दो फर्जी आरसी और नकदी बरामद
और पढ़ें
›
लक्ष्मीपुर में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य:घाटों पर जुटे श्रद्धालु; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व पूरा होगा
›
कप्तानगंज ब्लॉक में छठ पर्व मनाया गया:ऐठीडीह, गडहा गौतम, एकटेवका और पांडुला घाट पर व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया
›
श्रावस्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम:कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण, थारू छात्रों को पुरस्कार दिए गए











