श्रावस्ती में इकौना थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने के आरोपी अवधराम यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी और आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, विशुनापुर गांव के वासुदेव वर्मा ने 14 नवंबर को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 नवंबर को अवधराम यादव ने उनके घर का ताला तोड़कर बक्से से एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, सोने की एक बाली और 8 हजार रुपये चुरा लिए।
शिकायत के आधार पर इकौना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने वांछित आरोपी अवधराम यादव पुत्र पुन्य आत्मा, निवासी कुटी, विशुनापुर को 15 नवंबर को अकबरपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश चौरसिया, कांस्टेबल अश्वनी वर्मा और साकेत पाण्डेय शामिल थे।
घर का ताला तोड़कर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी
और पढ़ें
›
लक्ष्मीपुर में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य:घाटों पर जुटे श्रद्धालु; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व पूरा होगा
›
कप्तानगंज ब्लॉक में छठ पर्व मनाया गया:ऐठीडीह, गडहा गौतम, एकटेवका और पांडुला घाट पर व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया
›
श्रावस्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम:कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण, थारू छात्रों को पुरस्कार दिए गए











