लक्ष्मीपुर क्षेत्र में रविवार को छठ पर्व मनाया गया। व्रती महिलाओं ने अलग-अलग घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना की। मोहनापुर, धुसवा कला समेत कई गांवों के घाट सजाए गए थे। वहां सफाई, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। शाम को श्रद्धालु पूजन सामग्री से भरे दउरा और सूप लेकर घाटों पर पहुंचे। छठी मैया के गीत और जयकारे भी सुनाई दिए। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया। घाट पर एक श्रद्धालु अपने अलग अंदाज में मन्नत मांगते दिखे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह रहा। परिवार के सदस्य व्रती महिलाओं के साथ घाटों पर पहुंचे और पूजा में मदद की। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व पूरा होगा।
लक्ष्मीपुर में व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य:घाटों पर जुटे श्रद्धालु; सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व पूरा होगा
और पढ़ें
›
बांसगढ़ी की महिलाओं ने राप्ती नदी में छठ पूजा की:ककरदरी घाट पर एक घंटे तक पानी में खड़े होकर की प्रार्थना
›
कप्तानगंज ब्लॉक में छठ पर्व मनाया गया:ऐठीडीह, गडहा गौतम, एकटेवका और पांडुला घाट पर व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया
›
श्रावस्ती में बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम:कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण, थारू छात्रों को पुरस्कार दिए गए











