BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश जरवलरोड में दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की:शनिवार देर रात...

जरवलरोड में दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की:शनिवार देर रात और रविवार दोपहर को हुए अलग-अलग हादसों में गई जान

0
2


जरवलरोड थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात और रविवार दोपहर को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहनों की तलाश कर रही है। पहला हादसा शनिवार देर रात हुआ। गोंडा जिले के सकरौरा गांव की 25 साल की रुकैया अपने पति मुईद के साथ बाइक से जरवलरोड आ रही थीं। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर अलीनगर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रुकैया गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और उन्हें मुस्तफाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरा हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बरवलिया गांव के पास हुआ। बरवलिया घाट नासीरगंज के 60 साल के राम नरेश यादव साइकिल पर घास लेकर मुख्य सड़क पार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राम नरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अज्ञात वाहनों की खोज कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here