Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट कर्नाटक: कलबुर्गी में तकनीकी खराबी के बाद खेत में हुई ट्रेनिंग विमान...

कर्नाटक: कलबुर्गी में तकनीकी खराबी के बाद खेत में हुई ट्रेनिंग विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट सुरक्षित

0
8

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के कलबुर्गी में मंगलवार, 6 अक्टूबर की शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक प्राइवेट फ्लाइंग एकेडमी के ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

जानकारी मिली है कि इस 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और ट्रेनी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

तकनीकी खराबी का पता चलते ही खेत में लैंडिंग

कलबुर्गी हवाई अड्डे के पास उड़ान भरते हुए ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आ गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खराबी का पता चलने पर पायलटों ने तुरंत सावधानी बरती और विमान को सुरक्षित तरीके से अरहर दाल के खेत में उतार दिया।

Follow @mntnewsbharat