नगरपालिका परिषद सिसवा के वार्ड नंबर 10, बिस्मिलनगर (छदई छपरा) में रविवार शाम छठ व्रतियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर के अलग-अलग छठ घाटों पर श्रद्धालु पहुंचे। व्रती महिलाएं पूजन सामग्री से सजे दउरा और सूप लेकर घाटों पर पहुंचीं। उन्होंने पानी में खड़े होकर सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य दिया। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए गए। वहां साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की मदद की। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। इस दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं।
सिसवा में श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया:रविवार शाम छठ घाटों पर जुटे व्रती, दूध और जल से की पूजा
और पढ़ें
›
गुलरा में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चैलाही में जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी की
›
पर्स मिलने पर बिंदेश्वरी ने दंडवत यात्रा की:धनतेरस पर खोए पर्स में 20 हजार रुपए, सोने का लॉकेट, पायल और मोबाइल थे छठी मैया के व्रत से वापस मिला पर्स
›
कुरबेनी में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:महादेव मंदिर तालाब घाट पर छठ पूजा के लिए जुटे श्रद्धालु, ग्राम प्रधान ने तैयारियों में हिस्सा लिया












