Sunday, November 15, 2026
Home उत्तर प्रदेश Chhath Puja 2026 | Basti Kalwari Saryu Ghat Devotees Offer Surya Arghya

Chhath Puja 2026 | Basti Kalwari Saryu Ghat Devotees Offer Surya Arghya

0
1

छठ महापर्व पर रविवार को बस्ती के कलवारी इलाके के घाटों पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे।

.

कलवारी, माझा खुर्द, डिंगरापुर और सरयू नदी के ठोकर समेत ग्रामीण इलाकों के घाटों पर महिलाएं परिजनों के साथ पानी में खड़ी होकर सूर्य को अर्घ्य देती नजर आईं। कलवारी पोखरे और नगर पंचायत गायघाट के पोखरे पर भी श्रद्धालु जुटे।

पूजा के दौरान फल, ठेकुआ और पारंपरिक प्रसाद से सजे सूप और डलिया रखे गए। व्रती महिलाओं ने पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजे।

सुरक्षा के लिए कलवारी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ घाटों पर मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ पर नजर रखी।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here