श्रावस्ती जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गुलरा नगर इकाई ने रविवार शाम चैलाही के श्री ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस मनाया। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और संगोष्ठी हुई। वक्ताओं ने उनके संघर्ष और योगदान को याद किया। उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के आदर्श अपनाने की अपील की। विभाग संयोजक विराट शुक्ला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने 25 साल की उम्र में अंग्रेजी शासन के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंका था। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया। शुक्ला ने कहा कि उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभानी चाहिए। जिला संयोजक सुधांशु पाण्डेय ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष जनजातीय अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा का आंदोलन था। उन्होंने कहा कि उनका उलगुलान आज भी युवाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा देता है। परिषद के कार्यकर्ता धरती आबा के विचार घर-घर तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में तहसील संयोजक विवेक पाठक, नगर अध्यक्ष विजय पाठक और नगर मंत्री हेमंत गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गुलरा में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती मनाई:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चैलाही में जनजातीय गौरव दिवस पर संगोष्ठी की
और पढ़ें
›
सिसवा में श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया:रविवार शाम छठ घाटों पर जुटे व्रती, दूध और जल से की पूजा
›
पर्स मिलने पर बिंदेश्वरी ने दंडवत यात्रा की:धनतेरस पर खोए पर्स में 20 हजार रुपए, सोने का लॉकेट, पायल और मोबाइल थे छठी मैया के व्रत से वापस मिला पर्स
›
कुरबेनी में व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया:महादेव मंदिर तालाब घाट पर छठ पूजा के लिए जुटे श्रद्धालु, ग्राम प्रधान ने तैयारियों में हिस्सा लिया












