भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह बुधवार को बस्ती के पोखरा बाजार पहुंचे। उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मोहन उर्फ लाले (20) के परिवार से मुलाकात की। राना नागेश ने परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता सहित हर संभव मदद का भरोसा दिया।
पोखरा बाजार निवासी मोहन की रविवार शाम गांधारिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे में मोहन की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने ननिहाल से घर लौट रहे थे।
मोहन के पिता रामजीत उर्फ रामू चौरसिया का निधन 2011 में हो गया था। मां कुशलावती देवी ने पांचों बच्चों को पाला। अब जवान बेटे की मौत से मां का सहारा छिन गया है। मोहन की शादी नहीं हुई थी, जबकि बड़े भाई सोहन की हाल ही में शादी हुई है। एक बहन की शादी बाकी है।
परिवार पर टूटे इस दुख से गांव में गम का माहौल है। राना नागेश प्रताप सिंह के पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अपना दुख साझा किया।
मृत के परिजनों को भाजपा नेता ने दिया भरोसा:बस्ती के पोखरा बाजार पहुंचे, आर्थिक सहायता के साथ हर संभव मदद का आश्वासन
और पढ़ें
›
बारिश की आशंका में किसान धान काटने में जुटे:श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र में फसल समेट रहे किसान, शुक्रवार सुबह कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी
›
भारी वाहनों से गोपाल नगर तिराहे पर रोज जाम:सिसवा में प्रवेश का समय तय नहीं, पुलिस तैनाती और नो-एंट्री लागू करने की मांग
›
बस्ती में युवक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार:ठेला धकेलने के विवाद में फावड़े से किया था वार
