सिसवा नगरपालिका के शिवाजी नगर वार्ड स्थित गोपाल नगर तिराहे पर जाम की समस्या राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। भारी वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित नहीं होने से तिराहे पर आए दिन वाहनों की लंबी कतार लग रही है। इससे आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
गोपाल नगर तिराहा शहर के कई प्रमुख मार्गों को जोड़ता है। ऐसे में यहां बड़े वाहनों के पहुंचते ही यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। सड़क पर वाहनों की कतार लगने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों के साथ पैदल चलने वालों को भी रास्ता निकालना मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह है कि थोड़ी दूरी तय करने में भी लोगों को काफी समय गंवाना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं होने से समस्या लगातार बनी हुई है। व्यस्त समय में बड़े वाहनों की आवाजाही जाम का प्रमुख कारण बन रही है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को विशेष परेशानी होती है। अव्यवस्थित यातायात के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
मामले में सिसवा चौकी प्रभारी दिव्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि गोपाल नगर तिराहे पर जाम की समस्या संज्ञान में आई है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए तिराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, नगरवासियों ने मांग की है कि केवल पुलिसकर्मियों की तैनाती से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। इसके लिए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश का समय निर्धारित कर नो-एंट्री व्यवस्था लागू की जाए, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।
भारी वाहनों से गोपाल नगर तिराहे पर रोज जाम:सिसवा में प्रवेश का समय तय नहीं, पुलिस तैनाती और नो-एंट्री लागू करने की मांग
और पढ़ें
›
कटहरी खुर्द के साप्ताहिक बाजार में जलभराव:दुकानदारों को दुकान लगाने और सामान बचाने में परेशानी, सब्जियां खराब होने की आशंका
›
बस्ती में विवाहिता की मौत का मामला:दहेज उत्पीड़न का आरोप, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
›
गयादत्त पुरवा में हैंडपंप लंबे समय से खराब:श्रावस्ती के ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा, मरम्मत की मांग
