BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बगही किशुनपुर में कई हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के लिए भटकना...

बगही किशुनपुर में कई हैंडपंप खराब:ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के लिए भटकना पड़ रहा, शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं

0
1

सिसवा बाजार। सिसवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बगही के किशुनपुर-मुंडेरवा टोले में कई इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है। इस वजह से ग्रामीणों को साफ पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीण संजय पांडेय ने बताया कि किशुनपुर में बेचई गुप्ता के घर के पास और गोरख के दरवाजे पर लगे हैंडपंप काफी समय से खराब हैं। इसी तरह संजय कुमार पांडेय के मकान के पास लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। वीरेंद्र गुप्ता के दरवाजे पर लगे हैंडपंप से लगातार गंदा पानी निकल रहा है, जो पीने लायक तो दूर, नहाने लायक भी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई और हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने जल निगम से मांग की है कि जल्द टीम भेजकर सभी खराब हैंडपंपों की जांच कर उन्हें ठीक कराया जाए और गंदे पानी की समस्या खत्म की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here