सिसवा ब्लॉक के रुद्रापुर, गंगौली गांव के छठ घाट पर सोमवार सुबह महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। घने कोहरे और ठंड के बावजूद वे पूजा के लिए घाट पहुंचीं। सुबह घाट पर इतना कोहरा था कि सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। महिलाएं समय से पहले घाट पहुंचीं और ठंडे पानी में खड़े होकर हाथ में सूप-डाला लिए सूरज निकलने का इंतजार करती रहीं। कोहरे के कारण सूरज देर से दिखाई दिया। उसकी पहली किरण निकलते ही घाट पर छठी मैया के जयकारे गूंजे। महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की।
और पढ़ें
›
कोहरे में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:सड़क पर तड़प रहे 3 घायलों को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल, महराजगंज में सुबह 7 बजे हुआ हादसा
›
व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया:लालगंज में 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर छठ महापर्व का समापन
›
नासिरगंज में जनाबे ज़ैनब की शहादत पर मजलिस होगी:हुसैनिया इमामबाड़ा में पांच दिवसीय मजलिस का आज अंतिम दिन












