Monday, November 16, 2026
Home उत्तर प्रदेश अमहट छठ घाट पर व्रती महिलाओं को कच्चा दूध दिया:श्रद्धालुओं के लिए...

अमहट छठ घाट पर व्रती महिलाओं को कच्चा दूध दिया:श्रद्धालुओं के लिए चाय-बिस्कुट भी रखे; समाजसेवी कई साल से कर रहे सेवा

0
1

बस्ती के अमहट छठ घाट पर छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाओं को अर्घ्य के लिए कच्चा दूध दिया गया। श्रद्धालुओं के लिए चाय और बिस्कुट की व्यवस्था भी की गई।
यह व्यवस्था युवा नेता सनी सिंह और शिवम श्रीवास्तव (सचिन) की ओर से की गई। घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय-बिस्कुट बांटे गए और व्रती महिलाओं को कच्चा दूध दिया गया।
आयोजकों ने बताया कि वे हर साल छठ पर्व पर घाट आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करते हैं। सनी सिंह और सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि उनका उद्देश्य व्रती महिलाओं को पूजा में सहयोग देना और सामाजिक सद्भाव, सहयोग व भाईचारे को बढ़ावा देना है।
उनके मुताबिक, यह सेवा कार्यक्रम अमहट घाट पर कई साल से आयोजित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here