Home उत्तर प्रदेश श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा:बरगदवा में दिखा खास...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा:बरगदवा में दिखा खास उत्साह, मंदिरों और पूजा स्थलों को सजाया गया

0
7


बस्ती के भानपुर क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र के मंदिरों और पूजा स्थलों को खूबसूरती से सजाया गया है। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां लोगों के बीच खास बनी हुई हैं। इसी कड़ी में बरगदवा में भी जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां शिवा चौधरी, मनीष चौधरी, शिवम चौधरी, वैभव मिश्रा, यश मिश्रा, दुर्गेश उपाध्याय, विनय चौधरी और अन्य युवाओं व क्षेत्रवासियों ने खास तैयारियां की हैं। आयोजन स्थल पर खूबसूरत सजावट के साथ धार्मिक कार्यक्रम और भजन-कीर्तन हो रहे हैं। जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में भी खास उत्साह दिख रहा है। छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में दिख रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति से भरा हुआ है। दोपहर होते ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय खास पूजा, आरती और प्रसाद बांटा जाएगा। इस दौरान ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठेगा। क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से शांति और उत्साह के साथ जन्माष्टमी पर्व में शामिल होने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here