Home उत्तर प्रदेश ट्री कटिंग के लिए लक्ष्मणनगर उपकेंद्र की बिजली बंद:33 केवी लाइन पर...

ट्री कटिंग के लिए लक्ष्मणनगर उपकेंद्र की बिजली बंद:33 केवी लाइन पर काम से दर्जनों गांवों में बिजली गुल, शाम 6 बजे के बाद सप्लाई शुरू होने की उम्मीद

0
0

श्रावस्ती के जमुनहा क्षेत्र के लक्ष्मणनगर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर ट्री कटिंग का कार्य होने के कारण सोमवार को मुख्य बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली गुल हो गई। अचानक बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से घरेलू कामकाज के साथ ही दुकानदारों और अन्य उपभोक्ताओं को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं लाइनमैन करण सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ों की कटाई का कार्य कराया जा रहा है। सुरक्षा और रखरखाव के मद्देनजर मुख्य सप्लाई बंद की गई है। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति दोबारा चालू कर दी जाएगी। शाम छह बजे के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद है।