Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी:जानकी नगर चौराहे...

श्रावस्ती में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी:जानकी नगर चौराहे पर हादसा, बाइक चालक गंभीर घायल; आरोपी फरार

0
11


श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र के जानकी नगर चौराहे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक की पहचान 25 वर्षीय रामकुमार के रूप में हुई है। वह रिहरा गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि रामकुमार किसी काम से सेमगढ़ा चौराहे की तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। वहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले बोलेरो या अन्य वाहन की पहचान कर चालक को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here