Home उत्तर प्रदेश Sonauli-Belahiya Border Jam | Nepal Road Blockage Hits Supply Chain

Sonauli-Belahiya Border Jam | Nepal Road Blockage Hits Supply Chain

0
2

कृष्ण गुप्ता | नौतनवाॅ(नौतनवाॅ), महराजगंज28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनौली सीमा से लेकर नेपाल के बेलहिया तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। शुक्रवार को सोनौली सीमा क्षेत्र में 13 किलोमीटर तक मालवाहक वाहनों की लाइन देखी गई। वहीं, नेपाल के बेलहिया सीमा से हंडा पुत तक करीब दो किलोमीटर तक ट्रक खड़े हैं। भैरहवा भंसार कार्यालय में कस्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी ये वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ और सड़क खराब होने के कारण पोखरा और काठमांडू की ओर जाने वाले रास्ते बंद हैं। इस वजह से बेलहिया में कस्टम प्रक्रिया पूरी कर चुके ट्रकों को आगे भेजना मुश्किल हो गया है। इससे सीमा के दोनों ओर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

नेपाल जाने वाले माल की लोडिंग पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कानपुर, झांसी, इंदौर, ग्वालियर, वाराणसी, गुरु राखा नाल इंदुर पेरिंट, झारखंड, रांची और गोरखपुर समेत कई जगहों पर रुक गई है। ट्रांसपोर्टरों ने नए माल की लोडिंग बंद कर दी है। उन्हें डर है कि रास्ता बंद होने से वाहन कई दिनों तक सीमा और नेपाल के अंदर फंसे रह सकते हैं।

बाढ़ के बाद पिछले कई दिनों से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बेलहिया में कस्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आगे जाने की अनुमति नहीं मिलने से चालक अपने वाहनों में ही रहने को मजबूर हैं।

नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों के चालकों ने बताया कि रास्ते बंद होने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। कई वाहन लंबे समय से सीमा क्षेत्र में खड़े हैं। ट्रांसपोर्टरों को माल खराब होने और वाहनों के लंबे समय तक फंसे रहने की चिंता सता रही है।

भैरहवा भंसार चीफ हरिहर पौडेल ने बताया कि नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ के कारण सड़क मार्ग पर असर पड़ा है, जिससे मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है।

सोनौली थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नेपाल के अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। जल्द ही वाहनों की लाइन खत्म होने का आश्वासन मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here