श्रावस्ती पड़ोसी जनपद बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र में कुत्ते के हमले से छह वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी गोपी (6) पुत्र घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचाया।
इसके बाद परिजन आनन-फानन में निजी वाहन से घायल मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका दवा उपचार शुरू किया गया।
BREAKING
NEWS
















