बस्ती में गौर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की गई साहीवाल गाय मिली। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिकअप को सीज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देश और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह की निगरानी में अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अतुल अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:20 बजे एक संदिग्ध को पकड़ा।
पुलिस ने उसे बेलहिया स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र गौर के पास, पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पहले पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान योगेन्द्र कुमार सोनकर (32), पुत्र लल्लन सोनकर, निवासी केनपुरा डमरुआ जंगल, थाना वाल्टरगंज, जिला बस्ती के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को मु0अ0सं0 192/2026 और धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत हिरासत में लिया। मामले में बदामी रंग की एक साहीवाल गाय और पिकअप नंबर UP 33 BT 8293 को कब्जे में लेकर सीज किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुंवर, कांस्टेबल रामभगत, कांस्टेबल सौरभ गौतम और कांस्टेबल अभिषेक कुमार शामिल थे।
गौर पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार:साहीवाल गाय बरामद, घटना में इस्तेमाल पिकअप सीज
BREAKING
NEWS
















