श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा गांव में सोमवार को छत से गिरकर चार साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले गए, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।
बच्चे की पहचान नत्था पुरवा निवासी रमजान पुत्र रिजवान के रूप में हुई है। वह सोमवार को घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे जमीन पर गिर गया।
बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया।
BREAKING
NEWS
















