महापर्व छठ पर भिटौली क्षेत्र के धर्मपुर छठ घाट पर जगराता हुआ। इसमें श्रद्धालु रातभर मां छठ के भजनों पर झूमते-गाते रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन युवा समाजसेवी मोहम्मद समीर ने अपने सहयोगियों के साथ फीता काटकर किया। उन्होंने ग्रामवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया।
जगराते में कलाकारों ने देवी भजन, छठ गीत और लोकगीत पेश किए। श्रद्धालु तालियां बजाकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
छठ घाट को रोशनी और सजावट से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और बैठने की व्यवस्था की गई थी। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर कृष्णा जी, मोहित अली, मोहरम अली, रामकृपाल, अरुण कुमार, मनोज जायसवाल, सनी जायसवाल और राजन सोनी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।
और पढ़ें
BREAKING
NEWS
















