पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे बाइक चालक सड़क पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल युवक को लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान संजीत वर्मा (पुत्र स्व रमेश),उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम रेहरवा, थाना मोहाना, जिला सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। वह पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर में अपने रिश्तेदार के घर आया था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
BREAKING
NEWS
















