कप्तानगंज के समाजसेवी और भाजपा नेता उमाशंकर पटवा ने सड़क हादसे में घायल कक्षा 8 की छात्रा कुसुम मौर्या के इलाज के लिए 20 हजार रुपए दिए। उन्होंने आगे के इलाज में भी मदद का भरोसा दिलाया।
उमाशंकर पटवा ने बताया कि सुअरबरवा निवासी स्वर्गीय विश्राम मौर्या की बेटी कुसुम 16 अक्टूबर 2026 की सुबह परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसे टक्कर मार दी।
घटना की जानकारी मिलने पर उनके सहयोगी संजय तिवारी छात्रा को जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज शुरू हुआ। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया।
पटवा ने बताया कि कुसुम के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी स्थिति को देखते हुए उन्होंने 20 हजार रुपए की मदद की और आगे के इलाज का खर्च उठाने में सहयोग का भरोसा दिया। कुसुम का इलाज फिलहाल लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
भाजपा नेता ने घायल छात्रा के इलाज में की मदद:कप्तानगंज में 20 हजार रुपए दिए, आगे के इलाज में भी सहयोग का भरोसा
BREAKING
NEWS
















