ASP ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली।
श्रावस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह ने आज रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सामूहिक दौड़ लगाई और टोलीवार ड्रिल का अभ्यास किया।
.
पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए प्रेरित किया गया। ड्रिल के जरिए अनुशासन, एकरूपता और कार्यक्षमता बढ़ाने का अभ्यास कराया गया।
चंद्रकेश सिंह ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टर गार्द और शस्त्रागार में हथियारों की सफाई और रखरखाव के निर्देश दिए।
उन्होंने स्टोर में रजिस्टरों और सामान की जांच की और साफ-सफाई के निर्देश दिए। आदेश कक्ष में भी रजिस्टरों की जांच की गई।
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्य के साथ काम करने को कहा गया। उन्हें नागरिकों की सुरक्षा और सेवा को प्राथमिकता देने तथा समय पर और कुशलता से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
















