पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर वांछित अपराधी घायल/गिरफ्तार तथा दूसरा शातिर वांछित अपराधी मौके से गिरफ्तार
अभियुक्तों के कब्जे से 02 देसी अवैध तमंचे, 01 जिन्दा कारतूस, 06 खोखा कारतूस, 01 पल्सर मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन, विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित ₹15,000/- नगद, चोरी के आभूषण एवं अन्य दस्तावेज बरामद
श्रावस्ती।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन मंडल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 06.09.2026 को समय लगभग रात्रि 9:30 से 9:45 बजे के बीच थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत अन्टा तिराहे से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते में 02 वांछित अपराधी की सूचना प्राप्त हुई थी।
इस सूचना पर थाना कोतवाली भिनगा पुलिस तथा SOG टीम पहुंची थी पुलिस टीम को देखकर अपराधियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से कुल 06 राउंड फायर किए गए। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में एक अभियुक्त जिसका नाम गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश उर्फ भुलई, निवासी हनुमानगढ़ी मोहल्ला, कस्बा भिनगा, थाना कोतवाली भिनगा है जिसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया है, अपराधियों द्वारा किए गए फायरिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी तथा उ0नि0 अनुराग सिंह को गिरने से कोहनी में चोट आई, एवं 01 अन्य अभियुक्त जिसका नाम शिव कुमार जायसवाल उर्फ दूबे पुत्र बाबूराम, निवासी गोबार, थाना कोतवाली भिनगा है उसको मौके से गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक, देवीपाटन परिक्षेत्र महोदय गोण्डा द्वारा ₹50,000/- प्रति अभियुक्त पुरस्कार घोषित किया गया था।
यह दोनों अभियुक्त नकबजनी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य विभिन्न अपराधों में वांछित थे, जनपद श्रावस्ती के थाना कोतवाली भिनगा, थाना सिरसिया, थाना सोनवा में पिछले दिनों हुई नकबजनी व चोरियों में भी यह अभियुक्त वांछित थे।अभियुक्तों के कब्जे से 02 देसी अवैध तमंचे, 01 जिन्दा कारतूस, 06 खोखा कारतूस, 01 पल्सर मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन व विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित ₹15,000/- नगद व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।घायल अभियुक्त गिरीश बहेलिया को उपचार हेतु सीएचसी भिनगा लाया गया है जिसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने के संबंध में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 109(1)/352/351(3) BNS एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण
भिनगा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अण्टा पौधशाला के जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। सूचना थी कि मछरिहवा भट्ठे से चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल को लेकर दो शातिर चोर नेपाल की ओर जाने वाले हैं।
पुलिस टीम द्वारा जंगल में घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी देने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अपने-अपने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा किए गए फायरिंग के दौरान दौरान प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी तथा उ0नि0 अनुराग सिंह को गिरने से कोहनी में चोट आई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त गिरीश बहेलिया पुत्र रामनरेश उर्फ भुलई, निवासी हनुमानगढ़ी मोहल्ला कस्बा भिनगा थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरे अभियुक्त शिवकुमार जायसवाल उर्फ दूबे पुत्र बाबूराम निवासी गोबार थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी दी। अभियुक्तों के कथन के अनुसार, उनके द्वारा थाना भिनगा क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके अतिरिक्त थाना सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पटखौली तथा फटवा का पुरवा बनकटवा में भी चोरी की घटनाएं किए जाने की जानकारी अभियुक्तों द्वारा दी गई।अभियुक्तों ने पूछताछ में यह भी बताया कि उनके द्वारा चहलवा क्षेत्र में सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी के दौरान प्राप्त आभूषण एवं अन्य सामान में से कुछ सामान को अभियुक्तों द्वारा नेपाल ले जाकर बेच दिया गया था। अभियुक्तों के बताए अनुसार, चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त धनराशि में विवरछ हिस्सा पुलिस द्वारा बरामद नगदी के रूप में उनके पास मौजूद था।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों से मिली जानकारी के आधार पर उक्त चोरी की घटनाओं के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी किए गए अन्य सामान एवं घटनाओं से संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीम द्वारा आगे की पूछताछ एवं जांच की जा रही है।
अनावरित अभियोग
बरामद चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 430/2026 धारा 303(2) BNS, बरामद पासपोर्ट, पैन कार्ड एवं बैंक पासबुक के संबंध में मु0अ0सं0 384/2026 धारा 331(4)/305A BNS तथा बरामद मोबाइल के संबंध में मु0अ0सं0 396/2026 धारा 331(4)/305A BNS पूर्व से पंजीकृत हैं। थाना सिरसिया में संबंधित चोरी की घटनाओं के संबंध में मु0अ0सं0 232/2026 धारा 305A/331(4) BNS एवं मु0अ0सं0 227/2026 धारा 305A/331(4) BNS पंजीकृत हैं। बरामद माल के संबंध में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की गई है।घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया
1.- 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर।
2.- 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
3.- 06 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
4.- विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित ₹15,000/- नगद।
5.- 04 अदद पुरानी इस्तेमालशुदा पायल।
6.- 02 अदद मोबाइल फोन।
7.- 01 अदद पैन कार्ड।
8.- 02 अदद बैंक पासबुक।
9.- 01 अदद पासपोर्ट।
10.- चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल
अभियुक्त गिरीश बहेलिया का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 0391/2015 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
2. मु0अ0सं0 0555/2016 धारा-307 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
3. मु0अ0सं0 1924/2016 धारा 8/21 NDPS ACT थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
4. मु0अ0सं0 3970/2016 धारा 364 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
5. मु0अ0सं0 0108/2022 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
6. मु0अ0सं0 0111/2022 धारा 323, 504, 506 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा थाना
7. मु0अ0सं0 0112/2022 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
8. मु0अ0सं0 0117/2022 धारा 380, 411, 457 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
9. मु0अ0सं0 0217/2022 धारा 380, 457 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
10. मु0अ0सं0 0408/2022 धारा 458 आईपीसी व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
11. मु0अ0सं0 0535/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैग0 एक्ट थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
12. मु0अ0सं0 0391/2026 धारा 109(1), 313, 351(3), 352 बीएनएस व 25,3,4 आर्म्स एक्ट थाना को0 भिनगा श्रावस्ती
13. मु0अ0सं0 0275/2012 धारा 380, 380, 411 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
14. मु0अ0सं0 0298/2007 धारा 401 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
15. मु0अ0सं0 0303/2006 धारा 401 आईपीसी थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
16. मु0अ0सं0 0357/2013 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
17. मु0अ0सं0 0731/2012 धारा 110(G) एक्ट थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती
18. मु0अ0सं0 0103/2010 धारा 307, 324, 341, 504 आईपीसी थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
19. मु0अ0सं0 0257/2010 धारा 396, 412, 460 आईपीसी थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
20. मु0अ0सं0 0299/2010 थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती
21. मु0अ0सं0 0048/2018 धारा 380, 411, 420, 457 आईपीसी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती
22. मु0अ0सं0 0055/2018 धारा 380, 411, 420, 457 आईपीसी थाना परसरामपुर जनपद बस्ती
23. मु0अ0सं0 0180/2018 धारा 3(1) यू0पी0 गैग0 एक्ट थाना परसरामपुर जनपद बस्ती
अभियुक्त शिवकुमार का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 0226/2018 धारा 379, 411 आईपीसी थाना भिनगा श्रावस्ती
2. मु0अ0सं0 0244/2018 धारा 379, 411 आईपीसी थाना भिनगा श्रावस्ती
3. मु0अ0सं0 0247/2018 धारा 401,411,41 आईपीसी थाना भिनगा श्रावस्ती
4. मु0अ0सं0 0248/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना भिनगा श्रावस्ती
5. मु0अ0सं0 0019/2020 धारा 8/20 NDPS ACT थाना भिनगा श्रावस्ती
6. मु0अ0सं0 0391/2026 धारा 109(1), 313, 351(3), 352 बीएनएस थाना भिनगा श्रावस्ती
7. मु0अ0सं0 0124/2026 धारा 305, 317(2), 317(4), 331(3) बीएनएस थाना सोनवा श्रावस्ती
8. मु0अ0सं0 184/2026 धारा 331(4)/305 A BNS थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती
9. मु0अ0सं0 0011/2024 धारा 366 आईपीसी थाना मनकापुर जनपद गोण्डा
गिरफ्तारी थाना को0 भिनगा पुलिस टीम
1.प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिंह,
2.उ0नि0 प्रेमानन्द,
3.उ0नि0 अनुराग सिंह,
4. हे0का0 जयहिन्द यादव,
5.हे0का0 प्रदीप मांझी,
6.हे0का0 रमेश गुप्ता,
7.का0 विशाल,
8.का0 साहिल,
9.का0 प्रवीण कुमार पाण्डेय
10. का0 संदीप कुमार
*एसओजी टीम*-
1.निरीक्षक दीपक कुमार दूबे
2.हे0का0 रणविजय सिंह
3.का0 राजपाल
4.का0 विवेक सिंह
5.का0 सचिन सिंह
*सर्विलांस टीम*
1.का0 अभिषेक सिंह
2.का0 सरोज
3.का0 सूरज
4.का0 हिमांशु मणि त्रिपाठी















































