Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जगदीशपुर-रघुवीरपुरवा मार्ग पर गड्ढे हुए:बारिश में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी,...

जगदीशपुर-रघुवीरपुरवा मार्ग पर गड्ढे हुए:बारिश में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

0
6

इकौना ब्लॉक के जगदीशपुर से रघुवीरपुरवा जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को हादसे का खतरा रहता है। स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है। उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, इसलिए बच्चों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।