बस्ती के दुबौलिया-कटरिया संपर्क मार्ग पर शराब और मांस की दुकानों के आसपास भीड़ से राहगीरों को परेशानी हो रही है। बंजरिया-कटरिया गांव के ग्रामीणों ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
ग्रामीणों ने दुबौलिया थानाध्यक्ष को पत्र देकर दुकानों के आसपास की गतिविधियों की जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि वहां अक्सर भीड़ रहती है और अव्यवस्थित गतिविधियों से राहगीरों को परेशानी होती है।
ग्रामीणों के मुताबिक, इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं और अन्य लोग गुजरते हैं। उन्होंने पुलिस से मौके की जांच कर सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन के लिए कदम उठाने की मांग की है।
BREAKING
NEWS

















