भटपुरवा खुर्द, इकौना (श्रावस्ती) के भटपुरवा गांव में बंदरों के झुंड से किसान और ग्रामीण परेशान हैं। बंदर खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर धान, सब्जी और दूसरी फसलें उजाड़ रहे हैं। वे घरों में घुसकर अनाज, फल और खाने का सामान उठा ले जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे और महिलाएं घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। बंदरों ने कई लोगों को काटने की कोशिश भी की है।
किसानों के मुताबिक, दिन-रात रखवाली के बाद भी वे फसलें नहीं बचा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ने और समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
BREAKING
NEWS

















