
जरवल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसहिया जगत के मजरा बकचिहापुरवा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव 4 सितंबर 2026 को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरा गांव कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया और नंदलाल के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शिव मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से शानदार तरीके से सजाया गया था। शाम ढलते ही मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर रात तक भजन-कीर्तन होते रहे, जिसमें गांव की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने तालियां बजाकर हिस्सा लिया। रात के ठीक 12 बजते ही जैसे ही भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ, शंख, घड़ियाल और जयकारों की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्ति में डूब गया। इस आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और खास लोगों का योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माधवराज लोधी, पंकज लोधी, मनीष लोधी और आर्यन सिंह मौजूद रहे और उन्होंने व्यवस्था संभाली। इनके साथ ही, भारी संख्या में सभी गांव वाले और भक्त मंदिर में मौजूद रहे। सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी और पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति मांगी। जन्मोत्सव और महाआरती के बाद मौजूद सभी भक्तों को पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरा गांव खुशी के माहौल में डूब गया
































