Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश जेठ और देवर पर घर में आग लगाने का आरोप:बस्ती के बेतौहा...

जेठ और देवर पर घर में आग लगाने का आरोप:बस्ती के बेतौहा शिवगढ़ गांव में कपड़े, अनाज और बर्तन जले

0
0

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के बेतौहा शिवगढ़ गांव में मंगलवार रात पारिवारिक विवाद के बाद एक घर में आग लग गई। आरोप है कि घर के लोगों ने ही आग लगाई। कपड़े, अनाज, बर्तन और अन्य सामान जल गया। घर में मौजूद महिला आग की चपेट में आने से बच गई। गांव की रितु ने बताया कि मंगलवार रात वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसके जेठ रोहित और देवर संदीप पेट्रोल लेकर पहुंचे। रितु के मुताबिक, वह कुछ समझ पाती, इससे पहले ही दोनों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घर में आग लगा दी। रितु के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। उसने आरोप लगाया कि परिवार के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। सूचना मिलने पर टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुंवर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।