Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश ऑटो की टक्कर से दो PRD जवान घायल:श्रावस्ती में बाइक से ड्यूटी...

ऑटो की टक्कर से दो PRD जवान घायल:श्रावस्ती में बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे, दोनों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

0
1

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में शिकारी पेट्रोल पंप के पास बुधवार को ऑटो रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो PRD जवान घायल हो गए। वे भिनगा कोतवाली में ड्यूटी करने जा रहे थे।
घायल जवानों की पहचान लाल बहादुर और कमलेश कुमार के रूप में हुई है। लाल बहादुर का दाहिना पैर और कमलेश कुमार का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हुआ है।
एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मल्हीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया।
मल्हीपुर पुलिस ऑटो रिक्शा और उसके चालक को थाने ले गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।