Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश इमलिया गंगापुर में सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम:सरदार पटेल, बाबा साहब के आदर्शों...

इमलिया गंगापुर में सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम:सरदार पटेल, बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

इमलिया गंगापुर में सामाजिक न्याय यात्रा कार्यक्रम:सरदार पटेल, बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

इमलिया गंगापुर में सरदार पटेल सेवा समिति ने सामाजिक न्याय यात्रा के तहत कार्यक्रम किया। पटेल और अंबेडकर के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शोभाराम वर्मा के आवास पर हुआ। बलहा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा और रामबरन चौधरी मुख्य वक्ता थे। उन्होंने पटेल-अंबेडकर के राष्ट्र निर्माण व सामाजिक योगदान पर बात की। कृपाराम वर्मा ने पटेल के एकता में योगदान और अंबेडकर के संविधान निर्माण की भूमिका बताई। रामबरन चौधरी ने सामाजिक न्याय, भाईचारा व समान अवसर पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा व संविधान मूल्यों के सम्मान की अपील की। सुरेश वर्मा, अरविंद चौधरी, राकेश वर्मा, वरुण पटेल, रामदयाल वर्मा, रामसरन वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, रामगोपाल वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक समरसता व राष्ट्र की एकता के संकल्प के साथ हुआ।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat