Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा में स्कूलों और लाइब्रेरी की अग्नि सुरक्षा जांची:सीओ ने दिए निर्देश,...

फरेंदा में स्कूलों और लाइब्रेरी की अग्नि सुरक्षा जांची:सीओ ने दिए निर्देश, सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया


फरेंदा/महराजगंज में पुलिस प्रशासन ने आग से बचाव की व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा की अगुवाई में फरेंदा थाना क्षेत्र के स्कूलों और लाइब्रेरी में आग से बचाव के इंतजामों की जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया और संचालकों को जरूरी निर्देश दिए गए। जांच में आग बुझाने वाले उपकरणों की मौजूदगी और सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने संचालकों से आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहने और इमरजेंसी से निपटने के लिए इंतजाम पक्के करने को कहा। साथ ही, आग बुझाने वाले उपकरणों को रखने और उनकी सही देखभाल करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर फरेंदा थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह भी मौजूद थे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने और तय नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat