Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:रुधौली चीनी मिल में 250 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण –...

Basti News:रुधौली चीनी मिल में 250 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण – Health Check-up Conducted For 250 Workers At Rudhauli Sugar Mill

loader

रुधौली। चीनी मिल रुधौली के परिसर में बृहस्पतिवार को श्रम विभाग के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया। 250 श्रमिकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं दी गईं। वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय ने कहा कि स्वस्थ श्रमिक ही किसी भी उद्योग और कृषि व्यवस्था की उन्नति की मजबूत नींव होते हैं इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण अत्यंत आवश्यक है।


वहीं इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी, जोनल एचआर (पूर्वी जोन) एमके शुक्ला ने कहा कि मिल प्रबंधन अपने कर्मियों के सुरक्षित कार्य वातावरण और स्वास्थ्य कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे शिविर निरंतर लगाए जाते रहेंगे। डॉ. एसके राठौर, इंजीनियरिंग हेड श्रवण कुमार चौहान, प्रोडक्शन हेड एमके त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य परीक्षण दल में डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. अश्विन, नीरज चौधरी, अरविंद, आबिदा खातून, प्रेमा पांडेय ने सहयोग किया। संवाद

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat