बस्ती। शारदीय नवरात्र के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम 10 अक्तूबर से विशेष अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र करेगी। हर अधिकारी को कम से कम 20-20 प्रतिष्ठान की जांच करनी होगी। खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को परखेंगे।
11 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इस दौरान मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसको देखते हुए विभाग ने घी, तेल, पूजन सामग्री के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों को संदेह के आधार पर टीम नमूना लेगी। फिर जांच के लिए लैब में भेजेंगे। वहां से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि टीम हर्रैया, रुधौली, भानपुर, बस्ती सदर के अलावा नगर पालिका क्षेत्र में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के उपरांत कारोबारियों को विशेषकर कुट्टू के आटे को खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने पूर्व में जारी एसओपी के अनुसार ही विक्रय करने के निर्देश दिए जाएंगे। संदेह के आधार पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बताया कि व्यापारियों को दिशा निर्देश देकर एसओपी के अनुसार विक्रय करने को कहा गया है। बताया कि आम उपभोक्ता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पांच टीमें बना दी गई हैं। लोगों को त्योहार में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उचित दर पर मिले ऐसा प्रयास है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















