साऊंघाट विकास क्षेत्र के नए बीडीओ आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इससे पहले वे अयोध्या जिले के तारून ब्लॉक में बीडीओ थे।
श्रीवास्तव ने कहा कि वे साऊंघाट ब्लॉक को जिले का आदर्श ब्लॉक बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने ग्राम प्रधानों और प्रशासकों, ग्राम सचिवों, तकनीकी सहायकों, रोजगार सेवकों, पंचायत सहायकों और कार्यालय कर्मचारियों से अपनी बात निःसंकोच रखने को कहा।
उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ब्लॉक को आदर्श बनाया जा सकता है। कार्यभार संभालने पर अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशासकों ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस मौके पर एडीओ पंचायत सुभाषचन्द्र, सुशील कुमार, राशिद खान, गुफरान अहमद, सूरज वर्मा, देवेन्द्र कुमार, दिलदार, कुंवर पुष्पेन्द्र पुष्पाकर, सौरभ मौर्या, अरविन्द चौधरी, संदीप कुमार, अभिषेक पटेल, सुनील वर्मा, यशपाल सिंह यादव, मरगूब अहमद खान और सुभाषचन्द निरंकारी मौजूद रहे।
आनन्द कुमार श्रीवास्तव ने साऊंघाट बीडीओ का पद संभाला:ब्लॉक को आदर्श बनाने का भरोसा दिया, कर्मचारियों से सहयोग मांगा
BREAKING
NEWS
















