Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश तीन दीदियों ने समूह का कर्ज ब्याज सहित लौटाया:टिकुईया पंचायत में 1%...

तीन दीदियों ने समूह का कर्ज ब्याज सहित लौटाया:टिकुईया पंचायत में 1% ब्याज पर लिए रुपए जमा किए

0
0

ग्राम पंचायत टिकुईया में समूह की सभी दीदियों की बैठक हुई। बैठक में तीन दीदियों ने समूह से 1 प्रतिशत ब्याज पर लिए गए रुपये को ब्याज सहित वापस जमा कराया।

तीनों दीदियों ने मूलधन और ब्याज जोड़कर कुल 75000 रुपये समूह में जमा कराया। यह राशि सभी दीदियों की बैठक के साथ सहमति से जमा की गई।

बैठक में संगीता दीदी ने कहा कि समूह में नियमित बचत और समय पर पैसा लौटाने से ही समूह मजबूत होता है। सभी दीदियों के सहयोग से समूह आगे बढ़ रहा है और जरूरत पड़ने पर सभी को मदद मिल रही है।

बैठक में मौजूद सभी दीदियों ने तीनों दीदियों के इस कार्य की सराहना की और आगे भी इसी तरह मिलकर बचत करने का संकल्प लिया। बैठक शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।