Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश मणिपुर में हिंसा के बीच हो रही मादक पदार्थों की तस्करी, बड़ी...

मणिपुर में हिंसा के बीच हो रही मादक पदार्थों की तस्करी, बड़ी खेप के साथ म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार

0
4

पीटीआई, इंफाल। मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले में याबा की गोलियों और अफीम समेत मादक पदार्थों की बड़ी खेप के साथ म्यांमार के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पाउखानपियांग मिलुन (38), लियानसियानमिनथांग मिलुन (27) व पाउखांतुआंग मिलुन (27) को मंगलवार को भारत-म्यांमार सीमा के पास बेहियांग गांव से गिरफ्तार किया गया। वे सभी म्यांमार के तेडिम टाउनशिप के रहने वाले हैं।

मणिपुर की म्यांमार के साथ 398 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसमें से 55 किलोमीटर पर बाड़ लगाई गई है।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से करीब 7.4 किलोग्राम अवैध सिंथेटिक उत्तेजक मादक पदार्थ याबा और 3 किलोग्राम अफीम के अलावा तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

थाई भाषा में याबा का अर्थ ‘पागलपन की दवा’ है। भारत में इस पर प्रतिबंध है, क्योंकि इन गोलियों में मेथामफेटामिन और कैफीन होता है।

मेथामफेटामिन नियंत्रित पदार्थ अधिनियम की अनुसूची-दो में शामिल है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।