बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिपरा काजी में 18 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे आग फैलने से महेंद्र यादव और जितेंद्र यादव की गन्ने की फसल जल गई। किसानों की लगभग एक बीघा फसल जली और करीब 80 हजार रुपए का नुकसान हुआ।
आग पराली जलाने से लगी। इसके लिए लाल बहादुर शर्मा पर आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने आग बुझाई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल पारस राजपूत मौके पर नहीं पहुंचे।
पीड़ितों ने पैकोलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
BREAKING
NEWS

















