यूपी के मंत्री संजय निषाद बुधवार शाम 4.30 बजे महराजगंज में धरने पर बैठ गए। उन्होंने समर्थकों के साथ गोरखपुर-सोनौली हाईवे जाम कर दिया। संजय निषाद ने कहा- मछुआ समाज को हर हाल में अनुसूचित जाति (SC) का आरक्षण मिलना चाहिए। सरकार जब तक ये मांग पूरी नहीं करती, मैं धरने से नहीं उठूंगा। मंत्री के धरने के बीच हाईवे के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दरअसल, मंत्री निषाद फरेंदा तहसील क्षेत्र के उदितपुर में आयोजित महासम्मेलन और पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। इसके बाद वो समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। मंत्री निषाद की कही 2 बड़ी बातें पढ़िए… 1. मछुआ समाज सालों से संघर्ष कर रहा उदितपुर के अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन व पदयात्रा का आयोजन किया गया था। इसमें मछुआ समाज के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और अनुसूचित जाति का आरक्षण देने की मांग उठाई गई। संजय निषाद ने कहा- मछुआ समाज लंबे समय से अपने संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। हम अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। 2. सरकार को हर हाल में SC आरक्षण देना होगा महासम्मेलन खत्म होने के बाद संजय निषाद समर्थकों के साथ गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गए। वह सड़क पर ही बैठ गए। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क की दोनों लेन जाम कर दीं। धरना देना शुरू कर दिया। अचानक हाईवे जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लाइन लग गईं। संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज SC आरक्षण का हकदार है। इसलिए सरकार को जल्द से जल्द हमारे समाज को ये आरक्षण देना चाहिए। सरकार हमारी मांगों को जब तक नहीं मान लेती। मैं कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर ही बैठा रहूंगा। पंकज चौधरी से बातचीत के बाद खत्म हुआ धरना करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से संजय निषाद की बातचीत हुई। इसके बाद मंत्री निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। ————————- ये खबर भी पढ़ें… अखिलेश बोले- सरकार डर गई, इंटरनेट बंद कर दिया, गोरखपुर में 20km लंबा रोड शो किया, कहा- यहां ऐसा लगा जैसे यूरोप में हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोरखपुर में 20 किमी लंबा रोड शो करने के बाद जनसभा की। इसमें अखिलेश ने कहा- अगर आज ही वोट पड़ जाएं तो काशी का डबल जीरो गोरखपुर में भी हो जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
मंत्री निषाद अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे:महराजगंज में हाईवे जाम किया, बोले- हर हाल में SC आरक्षण चाहिए
BREAKING
NEWS

















