बहराइच। किसान पीजी कॉलेज मैदान में बुधवार को केडीसी एकेडमी के तत्वावधान में ‘3×3 कैम्पस क्लैश’ बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड़ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। केडीसी सचिव मेजर एसपी सिंह और जॉय रतानी विशिष्ट अतिथि रहे।
टूर्नामेंट में जिले की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अंडर-19 के उद्घाटन मुकाबले में डिवाइन ग्रेस ने जयपुरिया स्कूल को 5-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में हूपर्स ने स्टनर्स को 2-0 से शिकस्त दी। बालिका अंडर-17 में ब्लैक पैंथर ने सनराइजर्स को 1-0 से हराया।
मुकाबलों में प्रखर मिश्र, राजा सिंह, गुरकरन सिंह वालिया और जय तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रणव शुक्ला और शाश्वत अग्रवाल ने कमेंट्री की। इस दौरान बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














