बस्ती। शारदीय नवरात्र पर गायत्री शक्तिपीठ बस्ती में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ परिव्राजक एवं ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि नवरात्र साधना 11 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान सामूहिक जप, यज्ञ, सत्संग और प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रमों की शुरुआत 10 अक्तूबर शाम छह बजे सामूहिक संकल्प के साथ होगी। 11 अक्तूबर से रोजाना सुबह सात बजे जप एवं यज्ञ किया जाएगा। साथ ही नियमित रूप से शाम छह से आठ बजे तक सत्संग और प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित होगी। 19 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से सामूहिक हवन होगा। वहीं, 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति एवं सामूहिक पारण के साथ नवरात्र साधना का समापन होगा। संवाद
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
और पढ़ें› बस्ती 560 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण:रामराज चौधरी की 21वीं पुण्यतिथि पर मेगा हेल्थ कैंप › पयागपुर मुख्यमार्ग पर लकड़ी के ढेर से हादसे का खतरा:ट्रक खड़े कर लदती है लकड़ी, राहगीरों ने की शिकायत › सिसवा में स्टाफ नर्सों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू:नियमितीकरण से समान वेतन तक की मांग पर अड़ीं स्टाफ नर्सें; कार्य बहिष्कार और धरना जारी रखने का ऐलान › लखनऊ:सीजेपी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त, तेजस, लखनऊ मेल सहित ये गाड़ियां शामिल – Lucknow: Delhi-bound Trains Cancelled Due To Cjp Protest, Including Tejas And Lucknow Mail.भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















