मिहींपुरवा तहसील के सुखेंद्रनगर गांव में रोजगार सेवक सत्यनारायण कोरी पर चकरोड पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है। विरोध करने पर उसने पड़ोसी दीपक कुमार पटेल को धमकाया भी। सत्यनारायण कोरी परवानी ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर गांव के सार्वजनिक चकरोड पर कब्जा कर लिया है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। दीपक कुमार पटेल ने बताया कि जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया, तो सत्यनारायण कोरी गुस्सा हो गए। उन्होंने दीपक को पद का रौब दिखाकर बुरा-भला कहा और अंजाम भुगतने की धमकी दी। दीपक ने प्रशासन से जांच, चकरोड खाली कराने और रोजगार सेवक पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि राजस्व और पुलिस टीम भेजकर जांच होगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Basti News:पगारे घाट पर 77 लाख से बनेगा पीपा पुल, भेजा प्रस्ताव – Proposal Sent To Construct A Pontoon Bridge At Pagare Ghat At A Cost Of 77 Lakh › Bahraich News:नदी में डूबे युवक का तीन किमी दूर मिला शव – Body Of Youth Who Drowned In River Found 3 Km Away › Shravasti News:15 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का प्रदर्शन – Power Outage For 15 Days; Villagers Protest › बस्ती में खराब भोजन पर भड़के छात्र:थालियां पलटकर किया विरोध, सुबह CDO के समझाने पर खाना खाया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026















