बहराइच के मिहींपुरवा में एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने शुक्रवार को रामलीला मेला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने सीओ और एसओ के साथ आदर्श श्रीरामलीला दशहरा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को मेले में सुरक्षा मजबूत रखने, भीड़ कंट्रोल करने और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने को कहा गया। बिजली एसडीओ को पूरी रोशनी और निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। तारों और उपकरणों की जांच करने को भी कहा गया, ताकि कोई हादसा न हो। नगर पंचायत के अधिकारी को नियमित सफाई और कूड़ा हटाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम जौहरी ने सभी विभागों को मिलकर काम करने और लापरवाही न करने को कहा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने को कहा। महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बहराइच में बास्केटबॉल चैंपियनशिप:डिवाइन ग्रेस स्कूल और हूप गर्ल्स बनीं चैंपियन, विराट-सौम्या बेस्ट प्लेयर › चौक नगर पंचायत को मिला पूर्णकालिक ईओ:मनोज कुमार प्रियदर्शी ने संभाला कार्यभार, मई से उधार के अधिकारियों के सहारे चल रहा था काम › मुरादाबाद:भाजपा विधायक के महल में दो युवकों को करंट लगा पीटने का आरोप, एक की हालत बिगड़ी, परिजनों ने दी तहरीर – Moradabad: Allegations Of Two Youths Being Beaten And Subjected To Electric Shocks At A Bjp Mla Mansion › Basti News:माइक लगाकर फल बेचने पर रोक की मांग – Demand To Ban The Use Of Loudspeakers For Selling Fruit“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















